लाइफस्टाइल

5 घंटे 10 मिनट का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण आज, धरती पर छाया रहेगा अंधेरा, NASA ने…

भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 9.12 बजे से शुरू होगी और रात 2.22 बजे समाप्त होगा।

SURYA GRAHAN 2024: 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 8 अप्रैल यानी आज लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण लगभग 52 साल के बाद सबसे लंबा (Longest)  होगा।

इससे पहले 1971 में पूर्ण सूर्य ग्रहण की घटना हुई थी। इस बार पड़ने वाले ग्रहण की अवधि (Duration) लगभग 5 घंटे 10 मिनट की होगी।

इसमें तकरीबन साढ़े सात मिनट का समय ऐसा रहेगा, जब धरती पर अंधेरा छाया रहेगा।

यहां के लोग देख सकेंगे सूर्य ग्रहण

भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 9.12 बजे से शुरू होगी और रात 2.22 बजे समाप्त होगा।

यह ग्रहण पूर्वी एशिया, अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, आयरलैंड, इंग्लैंड, नॉर्वे, पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक, पैसफिक, दक्षिण अमेरिकी जैसे देशों में पहली बार पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा।

NASA के अनुसार, सबसे पहले मेक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11:07 बजे यह दिखना शुरू होगा।

Nasa

NASA की Website पर इस ग्रहण को लाइव स्ट्रीम (Live Stream) की जाएगी। NASA का हाई एल्टीट्यूड रिसर्च प्लेन (High Altitude Research Centre) 50 हजार फीट की ऊंचाई से ग्रहण की तस्वीर लेगा।

इस विमान में कई अन्य उपकरण भी लगाए गए हैं।

2031 में दिखेगा

हर 18 महीने में पृथ्वी के किसी न किसी हिस्से में सूर्य ग्रहण लगता है, लेकिन भारत (India) में अगला वलयकार सूर्य ग्रहण 2031 में दिखाई देगा। यह ग्रहण 21 मई, 2031 को दक्षिण भारत समेत कई शहरों में दिखेगा।

देश में 2019 में दिखा था ग्रहण

भारत में आखिरी बार वलयाकार सूर्य ग्रहण की घटना 26 दिसंबर, 2019 को हुई थी। सूर्य ग्रहण की घटना तीन मिनट और 39 सेकंड तक रही थी।

Surya Grahan

उस दौरान एशिया, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, सुमात्रा और बोर्नियो के कुछ हिस्सों में भी खगोलीय घटना हुई थी।

अक्तूबर में लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

रिपोर्ट के मुताबिक, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर, 2024 को लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

क्या है सूर्य ग्रहण

जब चंद्रमा (Moon) एक सीधी रेखा के बिंदु के तौर पर सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है, तो यह सूर्य को ढक लेता है। इससे सूर्य की रोशनी (Sun Light) पृथ्वी पर नहीं पड़ती और इसमें पूर्ण सूर्य ग्रहण माना जाता है।

वर्ष के पहले सूर्य ग्रहण को खग्रास सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के नाम से भी जाना जाता है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker