दुमका की स्वीटी किस्कु का तीरंदाजी में राज्य टीम में चयन

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 (EMRS Sports Meet 2022-23) का शनिवार को कमारदुधानी स्थित आर्चरी एकेडमी में समापन हो गया।

शूटिंग और आर्चरी में दुमका के एकलव्य मॉडल विद्यालय काठीजोरिया की छात्राओं ने सटीक निशाना साध कर राज्य स्तरीय टीम (State Level Team) में जगह बना ली है।

तीरंदाजी में एकलव्य विद्यालय काठीजोरिया की स्वीटी किस्कु (Sweety Kisku) ने टार्गेट पर सटीक निशाना लगा कर राज्य टीम में अपनी जगह बना ली।

राष्ट्रीय एकलव्य माँडल आवासीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 में हिस्सा लेंगी

स्वीटी किस्कु इससे पूर्व आर्चरी के नेशनल चौम्पियनशिप (National Championship) में सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी है। शूटिंग में एकलव्य विद्यालय (Eklavya Vidyalaya) की छात्राओं ने अन्य तीनों जिले की छात्राओं को बाहर कर दिया।

एकलव्य विद्यालय की राज्य स्तरीय टीम 17 से 22 दिसम्बर तक आध्र प्रदेश के गुंटुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकलव्य माँडल आवासीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 में हिस्सा लेंगी।

लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (National Sports Competition) में एकलव्य विद्यालय बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

समापन समारोह को सेवा के प्रदीप्त मुखर्जी, जिला तीरंदाजी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष ई. कृष्ण नंदन, दुमका चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव मनोज कुमार घोष, लायंस क्लब दुमका के अध्यक्ष पवन केसरी, जनसंपर्क पदाधिकारी रमण कुमार वर्मा ने भी संबोधित किया और विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया।

Share This Article