स्विट्जरलैंड में रेव पार्टी में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जिनेवा : उत्तरी स्विट्जरलैंड के आरगाउ प्रांत में एक रेव पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस एवं मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि आरगाउ की राजधानी आराउ में एक कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आराउ, ज्यूरिख से करीब 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

स्विट्जरलैंड के सार्वजनिक प्रसारक एसआरएफ ने बताया कि यह घटना रेव पार्टी में हुई। पुलिस ने इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया और स्थानीय लोगों से इस क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।