

हजारीबाग: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता गांव से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।





जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों से कुछ दिन पहले ही पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले को लेकर पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर CID ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
CID की जांच तेज
प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले को लेकर CID की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में पौता गांव से हुई दोनों भाइयों की गिरफ्तारी को जांच की अहम कार्रवाई माना जा रहा है।
फिलहाल CID की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के पूरे मामले में दोनों की क्या भूमिका थी और इनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।
मामले में आगे की जांच के बाद और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
