रांची में आज आदिवासी एकता का महाजुटान, परिसीमन के मुद्दे पर जुटेगा आदिवासी समाज

रांची में आदिवासी एकता का महाजुटान, परिसीमन के मुद्दे पर समाज की बड़ी रैली; मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे लोग, प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार को आदिवासी एकता महाजुटान रैली का आयोजन किया जा रहा है। समस्त आदिवासी समाज के बैनर तले होने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

रैली का प्रमुख मुद्दा परिसीमन है। आयोजकों का कहना है कि परिसीमन से जुड़े विषयों को लेकर आदिवासी समाज के हितों, अधिकारों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर चर्चा जरूरी है। इसी को लेकर समाज की ओर से अपनी मांगों और चिंताओं को सामने रखा जा रहा है।

मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।

रैली को देखते हुए प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। साथ ही, लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है, ताकि शहर में आवागमन सुचारू बना रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।