
तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। विजय शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालिया विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझागा ने प्रचंड जीत दर्ज कर राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव किया है।
शुक्रवार देर शाम विजय ने राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। लोक भवन में हुई इस मुलाकात के बाद विजय ने नई जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए राज्य के विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देने की बात कही।
सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। विजय के मुख्यमंत्री बनने को तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

