Latest NewsUncategorizedकेजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- देश के लिए जान...

केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- देश के लिए जान भी दे सकता हूं

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर सकते हैं।

उनकी यह टिप्पणी तब आयी है जब एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी की युवा ईकाई के सदस्यों ने उनके आवास के बाहर संपत्ति में तोड़फोड़ की और आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि उसके राष्ट्रीय संयोजक की ‘‘हत्या’’ करने की साजिश रची गयी।

भाजपा का नाम लिए बगैर केजरीवाल ने कहा कि केंद्र में सत्ता में बैठी पार्टी के ऐसे ‘‘उपद्रव’’ से देश की प्रगति में मदद नहीं मिलेगी और इससे लोगों को गलत संदेश जाएगा।

गौरतलब है कि भाजपा की युवा ईकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर केजरीवाल की टिप्पणी के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान बुधवार को उनके आवास के बाहर की संपत्ति को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया था।

मुख्यमंत्री ने यहां आईपी डिपो में ई-ऑटोरिक्शा को हरी झंडी दिखाने के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल नहीं, बल्कि देश महत्वपूर्ण है। मैं देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर सकता हूं। ऐसे उपद्रव से भारत की प्रगति नहीं हेागी। अगर केंद्र की सत्ता में बैठी देश की सबसे बड़ी पार्टी ऐसे उपद्रव पर उतारू होती है तो इससे लोगों के बीच खराब संदेश जाएगा। लोग सोचेंगे कि यह (किसी भी मसले से निपटने का) सही तरीका है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे परिदृश्य में देश की प्रगति नहीं हो सकती। लोगों को स्नेहपूर्वक काम करना होगा तभी देश समृद्ध हो सकता है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने गंदी राजनीति, लड़ते और उपद्रव करते हुए पहले ही 75 वर्ष बर्बाद कर दिए हैं। अगर अब हम अपने देश को आगे ले जाना चाहते हैं, इसे 21वीं सदी का भारत बनाना चाहते हैं तो हमें प्रेम से एक साथ मिलकर काम करना होगा।’’

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया था कि पंजाब चुनाव में हार से हताश भाजपा केजरीवाल को ‘‘मारना’’ चाहती है।

मुख्यमंत्री के आवास के बाहर भाजयुमो के प्रदर्शन की अगुवाई उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्य कर रहे थे।

बहरहाल, भाजपा ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों का ‘‘मजाक उड़ाने’’ वाली केजरीवाल की टिप्पणियों के खिलाफ ‘‘जन आक्रोश’’ के बाद आम आदमी पार्टी पर एक नाटक रचने और ‘‘विक्टिम कार्ड’’ खेलने का आरोप लगाया।

सूर्य ने कहा कि ‘‘इस सिलसिले में पीड़ित कश्मीरी हिंदू हैं न कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘यह शहरी नक्सलियों का पुराना हथकंडा है। हमारा प्रदर्शन किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है और यह महज ‘द कश्मीर फाइल्स’ से संबंधित नहीं है। यह प्रदर्शन केजरीवाल की अमानवीय मानसिकता के खिलाफ है, जो कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार को खारिज करते हैं।’’

दिल्ली पुलिस ने यहां केजरीवाल के आवास पर कथित तोड़फोड़ के संबंध में बृहस्पतिवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

spot_img

Latest articles

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...

खूंटी में सोमा मुंडा हत्याकांड, परिजनों से मिले नेता, न्याय की मांग तेज

Soma Munda murder case in Khunti : खूंटी जिला के चलागी गांव में सोमा...

खबरें और भी हैं...

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...