

नयी दिल्ली: टाटा संस की वार्षिक आम बैठक (एजीएम), जो मंगलवार को होने वाली है, को स्थगित किया जा सकता है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के चैरिटी कमिश्नर के नियामक प्रतिबंधों के कारण टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी में प्रमुख शेयरधारक सर रतन टाटा ट्रस्ट अपना प्रतिनिधि नामित नहीं कर सकती है।





इस बैठक में अन्य मामलों के अलावा टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के निदेशक पद पर बने रहने विचार किया जाना है, जिन्होंने फरवरी में अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने पर नियुक्ति नहीं लेने का फैसला किया है।
