टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी 11 पदाधिकारी 28 अक्टूबर को जाएंगे मुंबई, टाटा स्टील के औद्योगिक दौरे पर होंगे शामिल

टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी 11 पदाधिकारी 28 अक्टूबर को मुंबई के औद्योगिक दौरे पर रवाना होंगे। खपोली और अलीबाग की कंपनियों का भ्रमण कर 31 अक्टूबर को लौटेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी 11 पदाधिकारी 28 अक्टूबर को औद्योगिक दौरे के लिए मुंबई रवाना होंगे। सभी पदाधिकारी 28 अक्टूबर की सुबह रांची से हवाई मार्ग के जरिए मुंबई पहुंचेंगे। टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से आयोजित इस औद्योगिक दौरे के दौरान यूनियन के पदाधिकारी मुंबई के खपोली स्थित टाटा स्टील प्लांट के साथ-साथ अलीबाग स्थित अन्य कंपनियों का भी भ्रमण करेंगे। इस दौरान औद्योगिक गतिविधियों, कार्यप्रणाली और प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा।

यूनियन के सभी पदाधिकारी पहली बार एक साथ दौरे पर

मौजूदा कार्यकाल में यह पहला अवसर है, जब टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी 11 पदाधिकारी एक साथ औद्योगिक दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे को यूनियन के पदाधिकारियों के लिए औद्योगिक प्रक्रियाओं और कार्यप्रणाली को करीब से समझने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार, सभी पदाधिकारी 31 अक्टूबर की रात जमशेदपुर लौट आएंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।