इजरायल 55 देशों पर से यात्रा प्रतिबंध हटाएगा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तेल अवीव: इजरायल 55 देशों से यात्रा प्रतिबंध हटाएगा। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से कहा कि कैबिनेट और संसदीय समिति की मंजूरी के तहत यह कदम गुरुवार से प्रभावी होगा।

अधिकांश अफ्रीकी देशों को प्रतिबंध सूची से मुक्त कर दिया जाएगा, साथ ही कुछ यूरोपीय देशों, जिनमें जर्मनी, डेनमार्क, इटली, स्वीडन, आयरलैंड, बेल्जियम, फिनलैंड और नॉर्वे को भी प्रतिबंध सूची से हटा दिया जाएगा।

हालांकि, मेक्सिको को सूची में जोड़ा जाएगा और संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, इथियोपिया, यूके, दक्षिण अफ्रीका, हंगरी, तंजानिया, नाइजीरिया, स्पेन, पुर्तगाल, फ्रांस, कनाडा, स्विट्जरलैंड और तुर्की को रेड लिस्ट किया जाएगा।

प्रतिबंधित देशों से लौटने वाले इजरायल के लोग जिन्होंने टीका लगाया गया है या कोरोना से रिकवर हो गए हैं सभी को कम से कम 7 दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होगा।

Share This Article