झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून का हुआ आगमन, जमकर बरसेंगे बदरा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : दक्षिण-पश्चिम मानसून का झारखंड में आगमन हो चुका है। मौसम (weather) के बदले मिजाज के कारण आमजन को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 3 दिनों में राज्यभर के तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, वहीं रांची का अधिकतम तापमान 33.4 और जमशेदपुर का 35.6 डिग्री सेल्सियस बरकरार रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 5 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा।

कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग (weather department) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज के अलावा सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश एवं वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का बहाव होने के आसार हैं।

इसी तरह 18 जून को संताल परगना प्रमंडल में और 19 जून को रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला को छोड़कर राज्य के शेष सभी जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात होगा। 20 जून को संताल परगना और कोल्हान प्रमंडल में भारी बारिश होगी।

इधर, गुरुवार को रांची, लोहरदगा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, देवघर जिला में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की और कुछ जगहों पर तेज बारिश (Rain) होने की संभावना है।

Share This Article