Latest Newsक्राइमरांची के कर्बला चौक निवासी युवक का शव पिठोरिया के मुड़हर पहाड़...

रांची के कर्बला चौक निवासी युवक का शव पिठोरिया के मुड़हर पहाड़ पर मिला, सनसनी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजधानी रांची में इन दिनों हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

धुर्वा थाना क्षेत्र से बरामद पत्रकार और पुलिसकर्मी के शव मामले का अभी खुलासा भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित मुड़हर पहाड़ के पास एक और युवक का शव बरामद किया गया।

मृतक की पहचान कर्बला चैक निवासी महताब के रूप में हुई है, घटना की सूचना पाकर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहना सही होगा।

क्या है मामला

स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पिठोरिया थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के पॉकेट से जहर का शीशी बरामद हुई है।

घटना की सूचना पाकर कर्बला चैक से मृतक के परिजन पुलिस के पास पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि महताब पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में रहता था।

अक्सर इधर.उधर चला जाता था। हालांकि, पुलिस युवक की हत्या या आत्महत्या वाली गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। मामले की तहकीकात दोनों एंगल से की जा रही है।

spot_img

Latest articles

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनायेंगे : चिराग पासवान

पटना : लोजपा (रा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

खबरें और भी हैं...