शिल्पा शेट्टी को पति राज कुंद्रा पर गर्व, बोलीं- कुछ हीरो कैप पहनते हैं, मेरा हीरो पगड़ी पहनता है

Manu Shrivastava
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और अभिनेता राज कुंद्रा की पंजाबी एक्शन-ड्रामा थ्रिलर फिल्म द ग्रेट पंजाब रॉबरी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की रिलीज के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पति राज कुंद्रा के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है.

शिल्पा ने शेयर किया खास वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह राज कुंद्रा के साथ सिनेमाघर में नजर आ रही हैं. वीडियो में फिल्म से जुड़े कई सीन और झलकियां भी दिखाई गई हैं. इसके साथ ही अभिनेत्री ने राज कुंद्रा की तारीफ करते हुए फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं.

‘मेरा हीरो पगड़ी पहनता है’

राज कुंद्रा के लिए अपने खास नोट में शिल्पा ने लिखा, “कुछ हीरो कैप पहनते हैं, लेकिन मेरा हीरो पगड़ी पहनता है.” उन्होंने आगे राज कुंद्रा पर गर्व जताते हुए कहा कि द ग्रेट पंजाब रॉबरी अब सिनेमाघरों में चल रही है. अभिनेत्री के इस पोस्ट के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई है.

 सिख युवक के किरदार में राज कुंद्रा

द ग्रेट पंजाब रॉबरी में राज कुंद्रा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म में वह एक सिख युवक का किरदार निभाते हैं. उनका किरदार रहस्यमय और प्रभावशाली बताया जा रहा है. कहानी साहस, संघर्ष, अपराध और भावनाओं के बीच घूमती है, जिसमें राज का किरदार एक बड़े घटनाक्रम का हिस्सा बनता है.

बैंक डकैती से शुरू होता है खेल

फिल्म की कहानी पंजाब के एक साधारण बैंक में होने वाली डकैती के इर्द-गिर्द बुनी गई है. तीन अजीब नाम वाले लोग बैंक में डाका डालते हैं. इसके बाद पुलिस को पहेलियों में उलझाने वाला एक खतरनाक दिमागी खेल शुरू होता है. फिल्म में एक्शन और थ्रिल के साथ जिंदगी से जुड़े गंभीर संदेशों को भी शामिल किया गया है.

 ये कलाकार आएंगे नजर

फिल्म में राज कुंद्रा और पायल राजपूत के अलावा गरविता साधवानी, महाबीर भुल्लर, परमवीर सिंह, अंकित सागर, अमित बहल और कुलवीर सोनी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन सौरभ वर्मा ने किया है, जबकि इसकी कहानी लॉरेंस जॉन ने लिखी है. फिल्म 7 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

 

Share This Article