रांची समेत राज्यभर में मंडरा रहा एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, मौसम वैज्ञानिकों ने कही यह बात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची समेत राज्यभर में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है।

इस चक्रवात के अनुकूल माहौल बनने की वजह बंगाल की खाड़ी के मौसमी दशाओं में परिवर्तन बताया जा रहा है।

रांची समेत राज्यभर में मंडरा रहा एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, मौसम वैज्ञानिकों ने कही यह बात

इस संबंध में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोानिक सर्कुलेशन बना है, जिसके निम्ना दबाव के क्षेत्र में बदलने की उम्मीद है।

इसका असर तटीय क्षेत्रों के साथ ही झारखंड में भी व्यानपक पैमाने पर देखा जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने अब तक प्रदेश में बारिश या तूफान आने की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोानिक सर्कुलेशन बना

वैज्ञानिकों ने अगले 5 दिनों का किया मौसम पूर्वनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में दीपावली के आसपास से ठंड की शुरुआत होगी।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले 5 दिन में सुबह और शाम सिहरन वाली ठंड रहेगी। हालांकि, इसे लेकर मौसम विभाग ने किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है।

Share This Article