हजारीबाग में चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात सहित 2 लाख का सामान लेकर भागे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 कदमा सरोजनगर स्थित अनिल पासवान (Anil Paswan) के घर में चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात सहित करीब 2 लाख के सामान चोरी (Theft) कर भाग गए।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार 3 मार्च को अनिल पासवान अपने नतिनी के मुंडन संस्कार (Shaving Ceremony) में घर बंद कर सपरिवार विष्णुगढ़ बनासो गए हुए थे।

1 साल पहले भी घर में हुई थी चोरी

रविवार को सुबह जब अनिल पासवान (Anil Paswan) घर पहुंचे तो घर के बाहर लगा ताला टूटा हुआ पाया। जब घर के अंदर गए तो कमरा और बक्सा का भी ताला टूटा था। साथ ही उसमें रखे साड़ी एवं अन्य सामान बिखरे पड़े थे।

घर में लगा टीबी, स्टेइपलाईजर सहित कई सामान गायब थे। अनिल पासवान ने बताया कि बक्सा में रखा हुआ जेवरात (Jewellery) भी गायब था। उन्होंने बताया कि 1 साल पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी

Share This Article