Latest Newsभारतसैफ अली खान पर हुए हमले में इस्तेमाल चाकू का तीसरा हिस्सा...

सैफ अली खान पर हुए हमले में इस्तेमाल चाकू का तीसरा हिस्सा बांद्रा झील के पास से बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Attacks on Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर 16 जनवरी को उनके बांद्रा स्थित घर में हुए हमले में इस्तेमाल चाकू का तीसरा टुकड़ा बरामद कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सैफ पर बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (Amin Fakir) (30) उर्फ ​​विजय दास ने कथित तौर पर हमला किया था, जो देश में अवैध रूप से रह रहा था।

बांद्रा थाने के अधिकारी ने बताया, “चाकू का तीसरा टुकड़ा, जिसमें हैंडल और ब्लेड का कुछ हिस्सा शामिल है, बांद्रा तालाब के पास से बरामद किया गया।

चाकू का एक टुकड़ा टूटकर अभिनेता की रीढ़ के पास फंस गया

जहां से चाकू का हिस्सा बरामद किया गया, वह अभिनेता के सतगुरु शरण बिल्डिंग स्थित घर से एक किलोमीटर से अधिक दूर है। हम आरोपी को बुधवार शाम झील के पास ले गए और चाकू का गायब हिस्सा बरामद किया।”

अधिकारी ने बताया कि हमले के दौरान चाकू का एक टुकड़ा टूटकर अभिनेता की रीढ़ के पास फंस गया था, जिसे लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) के डॉक्टरों ने निकाला जबकि दूसरा हिस्सा सैफ के घर में पंचनामा करने पर मिला।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद 1.4 किलोमीटर चलने के बाद आरोपी ने हमें दिखाया कि उसने चाकू कहां फेंका था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “उसने (आरोपी ने) हमें बताया कि उसने चाकू ठाणे के उस रेस्तरां से चुराया था, जहां वह काम करता था।”

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...