झारखंड रत्न से दिल्ली में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: लोक सेवा समिति सेवा की 30वीं वर्षगाठ समारोह रविवार को नई दिल्ली के वाईएमसीए में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य का सर्वोच्च सम्मान झारखंड रत्न और उचित सेवा सम्मान से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को चयन समिति द्वारा चयनित कर सम्मानित किया गया।

इसमें मुख्य रुप से झारखंड रत्न से सम्मानित होने वाले विभूतियों में स्वतंत्रता सेनानी मुजफ्फर खान, जय हिन्द सेना के सिपाही एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस के साथी को मरणोपरांत झारखंड रत्न से विभूषित किया गया।

इसके अलावा झारखंड रत्न से मरणोपरांत डॉ आरपी. साहू को सामाजिक आन्दोलन एवम् जागरुकता अभियान में दिया गया। प्रो. सुरेश प्रसाद सिंह , एजूकेशन एडमिनस्ट्रेशन में।

डॉ. करमा उरांव को शिक्षा के क्षेत्र में, डॉ. दीपक कुमार गुप्ता को कार्डियोलॉजिस्ट सम्मानित किया गया। कैप्टन प्राण रंजन प्रसाद को पुरातत्व एवं हैरिटेज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा

सूर्य सिंह बेसरा को झारखंड साहित्य और झारखण्ड अलग राज्य निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका के लिए प्रदान किया गया। समारोह में मोहम्मद मोबिन को शिक्षा के क्षेत्र में, राइनो सेनापति को महिला सशक्तिकरण के लिए,डॉ. कृष्णा कुमार, स्वास्थ्य सेवा में, सविता शर्मा और चित्रा दलाल को कोविड में उत्कृष्ट कार्य करने पर विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। संचालित दिल्ली चैप्टर के जावेद रहमानी और स्वागत भाषण चित्रा दलाल ने दिया।

समिति के उद्देश्यों पर समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने प्रकाश डालते हुए कहा कि समिति धर्म, जाति, इलाके से उपर उठकर सेवा कार्य कर रही है।

हमारी पहचान और सम्मान काम करने पर होती है किसी धर्म जाती पर होने से कोई किसी की सम्मान या पहचान नहीं। देश और समाज के लिए कार्य कराने आसू पोछने से होंगी। समारोह में कई सम्मानित लोगों ने समिति की सदस्यता भी ली।

Share This Article