लोहरदगा में देर रात बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से तीन की मौत

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा मे मंगलवार की रात बॉक्साइड ट्रक एवं स्कूटी के टक्कर में एक युवक दो बालिका की मौत घटना स्थल पर हो गई घटना कंडरा स्थित गीतांजलि लाइन होटल के समीप की है।

सेन्हा थाना अंतर्गत कंडरा गीतांजलि लाइन होटल के समीप देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक सहित तीन की मौत घटना स्थल पर हो गयी जानकारी के अनुसार स्कूटी जे एच 01 डी एक्स 0215 पर सवार हो एक युवक दो बालिका घाघरा से बुटी डूमर टोली आ रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही बॉक्साइड ट्रक जे एच 07 एच 1725 के जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार तीनों की घटना स्थल पर मौत हो गयी।

घटना की सूचना पर सेन्हा थाना प्रभारी सूरज प्रसाद ए एस आई रमेश कुमार तिवारी गोवर्धन तुरी जमशेद खान शस्त्र बल के साथ घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेजा गया।

वहीं प्रशासन ने दोनो क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया बताया जाता है कि मृतक की पहचान बुटी डूमर टोली निवासी स्वर्गीय बुटनु उराँव के पुत्र उत्तरांचल उराँव घाघरा निवासी जमुना उराँव की पुत्री बेबी कुमारी के रूप में किया गया जबकि एक लड़की की पहचान समाचार भेजे जाने तक नही हुई है।

Share This Article