रांची में लूटपाट की योजना बना रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Ranchi के दशम फॉल (Dasham Fall) थाना क्षेत्र स्थित रीमिक्स फॉल (Rimix Fall) के समीप लूटपाट (looting) की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार सुखराम, गुलाब मुंडा और दिल मोहन मुंडा के पास से एक देशी कट्टा (Desi Katta) तीन जिंदा गोली, दो मोबाइल और एक बाइक (Bike) बरामद किया है।

रांची SSP किशोर कौशल ने ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

देर शाम घूमने आए पर्यटकों से लूट की योजना

DSP अजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करते हुए सारजमडीह बाजार (Sarjamdih Bazar) के पास नाकाबंदी (Blockade) कर चेकिंग अभियान चला।

इस दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रोका तो वे भागने लगे।

पुलिस ने सभी को खदेड़ कर पकड़ा।

पूछताछ के दौरान सभी लोगों ने बताया कि रीमिक्स फॉल (Rimix Fall) में देर शाम घूमने आए पर्यटकों (Tourists) से पिस्टल के बल पर लूट करने की योजना बना रहे थे।

Share This Article