हॉकी के विश्व मंच पर खूंटी और तोरपा का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों का विधायक सुदीप गुड़िया ने बढ़ाया हौसला

खूंटी और तोरपा की बेटियों ने हॉकी में बढ़ाया झारखंड का मान, विधायक सुदीप गुड़िया ने विनीमा धान, रोशनी आइंद और नीलम तोपनो को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तोरपा : झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने अपने आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को जूनियर विमेंस हॉकी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली विनीमा धान और रोशनी आइंद तथा एशिया कप अंडर-18 में कांस्य पदक जीतने वाली नीलम तोपनो तथा उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।

उन्होंने तीनों बेटियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके प्रशिक्षण, अभ्यास, खेल सुविधाओं और आगे की तैयारियों से जुड़ी चुनौतियों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
इन बेटियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर न सिर्फ अपने परिवार और तोरपा विधानसभा, बल्कि खूंटी जिला, झारखंड और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

इस मौके पर सुदीप ने कहा कि ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही अवसर, बेहतर प्रशिक्षण, खेल संसाधन और निरंतर प्रोत्साहन देने की। हमारी सरकार हर खिलाड़ी को बेहतर अवसर देने के साथ ही उन्हें आगे भी बढ़ा रही है।

इस अवसर पर देवनाथ मघईया, राहुल केशरी, विस गुड़िया, जोलेन बारला, रोबिन तोपनो, सुरेश कोनगाड़ी, दीपक भूईया, अमित बड़िंग, चिन्ना खान और संतोष जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article