झारखंड में कोरोना का कुल मामला 104688, मिले 246 कोरोना पॉजिटिव

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में सोमवार देर रात तक 246 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोराेना मामलोंं की संख्या बढ़कर 10,4688 हो गयी है।

सोमवार को कोरोना से आठ मरीज की मौत हो गई। सूबे में अब तक काेराेना से मरने वालों की संंख्या 905 हो चुकी है।

जबकि झारखंड में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर हो गयी है, राज्य में करीब 95 प्रतिशत लोगों ने कोरोना को मात दी है।

लातेहार जिला में एक भी संक्रमित नहीं मिले, वहीं रांची और जमशेदपुर में भी संक्रमितों की संख्या में भी कमी आयी है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन मेंं बताया कि राज्य में अब तक 99,532 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है। सोमवार को स्वस्थ होने वाले 458 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है।

वहीं 4,251 सक्रिय मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 वार्ड में चल रहा है।

राज्य में अब तक 36 लाख 56 हजार 926 सैंपल की जांच हो चुकी है।

राज्य में सबसे अधिक रांची से 52 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में 48, बोकारो में 19, चतरा से पांच, देवघर में 10, धनबाद में 24, दुमका में तीन, गढ़वा में 12, गिरिडीह में तीन, गोड्डा में चार, गुमला में तीन, हजारीबाग में पांच, जामताड़ा में एक, खूंटी में चार, कोडरमा में चार, लातेहार में शून्य, लोहरदगा में पांच, पाकुड़ में शून्य, पलामू में 27, रामगढ़ में एक, साहेबगंज में चार, सरायकेला में आठ, सिमडेगा में दो और पश्चिमी सिंहभूम में दो नए मरीज मिले हैं।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की रिकवरी दर अब बढ़कर 94.75 प्रतिशत हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत 92.40 प्रतिशत से 2.35 प्रतिशत प्रतिशत अधिक है।

वहीं मृत्यु दर 0.86 प्रतिशत है, यह भी राष्ट्रीय औसत 1.50 प्रतिशत से बेहतर है।

Share This Article