झारखंड

देवघर से पटना और रांची का सफर हुआ आसान, पलक झपकते ही पहुंच जायेगी फ्लाइट

देवघर: Deoghar Airport से पटना के लिए सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत हो गई है।

रविवार से जो भी यात्री बाबा धाम (Baba Dham) दर्शन के लिए आना चाहते हैं।

वह हवाई मार्ग के जरिए भी देवघर पहुंच सकेंगे। इतना ही नहीं सोमवार से रांची के लिए भी देवघर से फ्लाइट (Flight) सेवा की शुरुआत होने जा रही है।

इसके लिए बाकायदा पैसेंजरों (Passengers) ने टिकट भी बुक कराई है।

Deoghar Airport से पटना की पहली Flight उड़ान भरेगी, जो सप्ताह में चार दिन चलेगी।

इसके अलावा, सोमवार से रांची की फ्लाइट शुरू होगी, जो सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगी।

देवघर से पटना और देवघर से रांची के लिए 76 सीट वाला ATR यानि छोटा जहाज चलेगा।

एक घंटा में पटना और रांची की यात्रा पूरी की जा सकेगी।

देवघर से पटना और रांची का सफर हुआ आसान, पलक झपकते ही पहुंच जायेगी फ्लाइट Traveling from Deoghar to Patna and Ranchi became easy, flight will reach in a blink of an eye

ये है देवघर-पटना फ्लाइट का शेड्यूल और किराया

Deoghar Airport से रविवार की सुबह 11:45 पर इंडिगो की विमान संख्या 6E-7944 उड़ान भरेगी और 12:15 पर पटना में लैंड करेगी।

वहीं, पटना से यह विमान दोपहर 12:35 से उड़ान भरेगी और 1:35 पर Deoghar Airport पर लैंड करेगी।

बता दें कि देवघर पटना उड़ान सेवा के लिए किराया 2660 रुपये तय किए गए हैं और पहले रोज 10 मुसाफिरों ने अपना टिकट बुक कराया है।

देवघर पटना के लिए हवाई सेवा (Air Service) सप्ताह में 4 दिन शनिवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मिलेगी।

देवघर से पटना और रांची का सफर हुआ आसान, पलक झपकते ही पहुंच जायेगी फ्लाइट Traveling from Deoghar to Patna and Ranchi became easy, flight will reach in a blink of an eye

ये है देवघर-रांची फ्लाइट का शेड्यूल और किराया

रांची के लिए इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट संख्या 6E-7964 रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से दोपहर बाद 3:25 पर उड़ान भरेगी जो शाम 4:25 पर Deoghar Airport पर लैंड करेंगी।

साथ ही यह फ्लाइट शाम 4:45 पर देवघर से उड़ान भरेगी और 55 मिनट में रांची पहुंचेगी।

देवघर रांची विमान सेवा के लिए किराया 2523 रुपये निर्धारित किए गए हैं और इस विमान में 20 लोगों ने टिकट बुक कराया है।

वहीं, सप्ताह में 3 दिन शनिवार सोमवार और बुधवार को देवघर-रांची हवाई सेवा जारी रहेगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker