TV एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना की फंदे से लटका मिला शव, पिछले साल हुई थी शादी

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

TV Actress Shobhita Shivanna: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रविवार को कन्नड़ TV एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना संदिग्ध (Shobhita Shivanna) परिस्थितियों में उनके घर पर मृत पाई गईं।

उनतीस वर्षीय शोभिता का शव (Dead Body) गचीबोवली की श्रीराम नगर कॉलोनी में उनके अपार्टमेंट में छत से लटका हुआ पाया गया।

पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस अपार्टमेंट पहुंची और उनका शव फंदे से लटका पाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया है।

बेंगलुरु ले जाया जाएगा शोभिता के शव को

शोभिता टेलीविजन धारावाहिकों ‘ब्रह्मगंटु’ और ‘निनिडेल’ में उनकी भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय थीं। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया था।

कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर की रहने वाली इस अभिनेत्री ने पिछले साल शादी की थी। शादी के बाद से वह मनोरंजन उद्योग से दूर थीं और अपने पति सुधीर के साथ हैदराबाद में रह रही थीं।

शोभिता की कथित आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गचीबोवली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उनके परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रही है। शोभिता के शव को बेंगलुरु ले जाया जाएगा, जहां उनके मायके वाले रहते हैं।

Share This Article