Twitter ने की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को भारत में किया ब्लॉक

ट्विटर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया है। ट्विटर पर जारी नोटिस के मुताबिक कानूनी मांग पर पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को रोका गया है। ट्विटर की गाइडलाइन के मुताबिक वैध कानूनी मांग

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Twitter Blocked Pakistan Government : Twitter ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान सरकार के Account को भारत (India) में ब्लॉक कर दिया है।

Twitter पर जारी नोटिस के मुताबिक कानूनी मांग पर पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को रोका गया है। Twitter की गाइडलाइन के मुताबिक वैध कानूनी मांग, जैसे अदालत के आदेश या सरकार की मांग पर अकाउंट को ब्लॉक करना पड़ता है।

Twitter ने की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को भारत में किया ब्लॉक- Twitter took big action, blocked Pakistan government's account in India

भारत या पाकिस्तान से नहीं आया कोई जवाब

एक रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे देशों जैसे अमेरिका, कनाडा आदि जगहों पर पाकिस्तान सरकार का Twitter अकाउंट चालू है। अभी तक इस मामले पर भारत या पाकिस्तान के सूचना तकनीकी मंत्रियों तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को खोलने पर वहां लिखा हुआ है, “भारत में पाकिस्तान सरकार का Twitter एकाउंट भारत में एक कानूनी मांग के जवाब में रोक दिया गया है।”

Twitter ने की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को भारत में किया ब्लॉक- Twitter took big action, blocked Pakistan government's account in India

तीसरी बार पाकिस्तान के Twitter अकाउंट पर प्रतिबंध

मिली जानकारी के अनुसार ये तीसरी बार है जब Pakistan के Twitter अकाउंट पर भारत में देखने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके पहले जुलाई 2022 में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित किया गया था, हालांकि बाद में यह फिर से दिखाई देने लगा था।

Twitter ने की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को भारत में किया ब्लॉक- Twitter took big action, blocked Pakistan government's account in India

बीते साल जून में Twitter इंडिया ने संयुक्त राष्ट्र, तुर्की, ईरान और मिस्र में पाकिस्तान दूतावासों के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया था।

इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान से चलने वाले कई यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट पर भी भारत विरोधी फर्जी जानकारी फैलाने के चलते प्रतिबंध लगाया था।

TAGGED:
Share This Article