CMG की दो कर्मचारी लाओस के राष्ट्रीय श्रम पदक से सम्मानित

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बीजिंग: लाओस के सूचना, संस्कृति और पर्यटन मंत्री सुनेसावन विग्नाकेत ने 6 मई को लाओस की राजधानी विनतियन शहर में चाइना मीडिया ग्रुप (CMG) की दो कर्मचारियों को लाओस के राष्ट्रीय श्रम पदक से सम्मानित किया, ताकि चीन और लाओस के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान और लाओस के राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता दी जाए।

बता दें की इन दो सीएमजी कर्मचारियों में एक सीएमजी के लाओस विभाग की निदेशक ह्वा छुनमेई हैं, और दूसरा सीएमजी विनतियन रेडियो स्टेशन 93 की निदेशक मो श्योलिंग हैं।

सीएमजी लाओस सेवा 1956 के दिसंबर में शुरू हुआ था। वर्ष 2006 के नवंबर में चीन और लाओस सरकार के प्रमुख नेताओं ने एक साथ विनतियन रेडियो स्टेशन 93 का औपचारिक प्रसारण शुरू किया।

93 विनतियन रेडियो स्टेशन 19 घंटे का कार्यक्रम प्रसारित करता है

फिलहाल, 93 विनतियन रेडियो स्टेशन रोज विनतियन और उसके आसपास के प्रांतों में लाओस भाषा में 19 घंटे का कार्यक्रम प्रसारित करता है। स्थानीय श्रोता इन कर्यक्रमों को काफी पसंद करते हैं।

रेडियो कार्यक्रम के अलावा, सीएमजी लाओस सेवा लाओस भाषा में न्यूज वेबसाइट, चीनी-लाओस द्विभाषी मोबाइल क्लाइंट, सोशल मीडिया अकाउंट्स भी चलाते हैं।

लाओस के राष्ट्रीय श्रम पदक हर पांच साल में पुरस्कृत किये जाते हैं। यह सम्मान लाओस के प्रधानमंत्री के आदेश के आधार पर दिया जाता है।

लाओस के निर्माण और विकास के लिये उल्लेखनीय योगदान देने वाले देसी-विदेशी व्यक्ति या संगठन को लाओस सरकार द्वारा दिए जाने वाले सम्मानों में लाओस के राष्ट्रीय श्रम पदक से सम्मानित किया जा सकता है।

Share This Article