चतरा में पांच बम के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: सिमरिया थाना पुलिस ने टंडवा रोड स्थित धनगड्डा घाटी से बड़ी घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने से पहले बम के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है।

एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस ने पांच देशी बम के साथ टंडवा रोड स्थित धनगड्डा घाटी से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में कृष्णा कुमार और बीफा गंझू शामिल हैं।

एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि धनगड्डा घाटी के आसपास कुछ लोग अपने साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अवैध तरीके से गोली और विस्फोटक पदार्थ जमा कर रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।

उनके पास से पांच देसी बम और दो मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद किए गए बम को मौके पर ही सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज कर दिया।

Share This Article