चाईबासा में दो IED बम बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिहंभूम: टोन्टो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातू गांव स्थित विचागुटू टोला (Vichagutu Tola) से सुरक्षा बलों ने पांच-पांच किलो का दो आईईडी बम (IED Bomb) बरामद किया है।

SP आशुतोष शेखर ने बुधवार को बताया कि प्रतिबंधित नक्सलियों के विरुद्ध कोल्हान कोर (Kolhan Core) एरिया में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

लगातार चलाया जा रहा है अभियान

अभियान के क्रम गुप्त सूचना मिली कि टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों (Security Forces) को निशाना बनाने के उद्देश्य से पांच-पांच किलो का दो आईईडी बम लगाया गया है।

सूचना के बाद सर्च अभियान के क्रम में सुरक्षाबलों ने दो IED Bomb बरामद किया। दोनों IED को सुरक्षाबलों की बम स्क्वायड दस्ता ने डिफ्यूज कर दिया। SP ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है।

उल्लेखनीय है कि भाकपा माओवादी के एक करोड़ के ईनामी शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल दा, असीम मंडल, प्रमोद मिश्रा और अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अगरिया एवं अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है। इसी को लेकर लगातार अभियान (Campaign) चलाया जा रहा है।

Share This Article