रांची डोरंडा में काम करने वाली दो नाबालिग अरगोड़ा स्टेशन से हुई बरामद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची अरगोड़ा थाना पुलिस ने रविवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर अरगोड़ा स्टेशन से गिरिडीह की दो नाबालिग को बरामद किया।

दोनों नाबालिग को महिला थाना के सुपुर्द कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अरगोड़ा के लोगों ने दो नाबालिग को स्टेशन पर बैठ कर रोते हुए देखा।

बाद में उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों गिरिडीह की रहने वाली है। जिन्हें डोरंडा में बाबू के घर पर दाई का काम करने के लिए किसी ने लगाया था।

लेकिन उन बच्चियों के अनुसार घर वाले उनके साथ मारपीट करते थे। रविवार को भी उन्हें मारपीट कर भगा दिया गया। दोनों लड़कियां गिरिडीह जाने के लिए स्टेशन पर आई थी।

बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों से बात कर उन्हें सुरक्षित महिला थाना के हवाले कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल उन बच्चियों ने यह नहीं बताया है कि उन्हें गिरिडीह से कौन डोरंडा पहुंचाया था। महिला थाना की ओर से जहां यह काम करती थी और जिसने उन्हें मारपीट किया उनका पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article