रांची राहे में अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राहे ओपी पुलिस (Police) ने अफीम (Opium) के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम महेश्वर नाग और पुईतु लोहरा बताया गया है।

महेश्वर नाग सोनाहातू के सेरेगडीह और पुईतु लोहरा नामकुम (Namkum) के कुंदा टोली का रहने वाला है।

इनके पास से 2 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम, एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

बरामद अफीम का बाजार मूल्य ढाई लाख रुपए

ग्रामीण SP नौशाद आलम ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राहे ओपी क्षेत्र के चंदनडीह और माझीडीह के बीच में कुछ तस्कर अवैध रूप से अफीम की खरीद बिक्री करने वाले हैं।

सूचना के बाद बुंडू SDPO अजय कुमार और 26 वाहनी सशस्त्र सीमा बल के कंपनी कमांडर मंटू कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने कार्रवाई करते हुए माझीडीह पेट्रोल पंप के पास से दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

SP ने बताया कि बरामद अफीम का बाजार मूल्य ढाई लाख रुपए है।

TAGGED:
Share This Article