रांची में एक बाइक और तीन स्कूटी के साथ दो चोर को गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सुखदेव नगर थाना पुलिस ने एक बाइक सहित तीन स्कूटी के साथ दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार चोर का नाम सुमित वर्मा और सचिन कुमार सिंह बताया गया है।

सुमित सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर 10 रातू रोड और सचिन चान्हो थाना थाना क्षेत्र के पकड़ियों गांव रहने वाला है।

इनकी निशानदेही पर एक पल्सर बाइक, एक डीओ स्कूटी और दो होंडा की स्कूटी बरामद की गई है।

सिटी एसपी सौरव ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुमित वर्मा के पास से एक पल्सर बाइक और एक स्कूटी बरामद किया गया।

इसकी निशानदेही पर सचिन के पास से दो स्कूटी बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि यह चारों गाड़ी इन दोनों ने मिलकर रांची में वोट से चोरी किया है जो बेचने की फिराक में थे।

दोनों ने पूछताछ में बताया कि सिमडेगा जिला के बानो थाना अंतर्गत विनोद मुंडा नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी इस घटना को भी इन दोनों ने मिलकर अंजाम दिया है दोनों मामले में फरार चल रहे थे।

एसपी ने बताया कि दोनों अन्य मामलों में भी वांछित है, जिसकी पूछताछ और सत्यापन जारी है।

Share This Article