नेताओं को अपने आचरण और कामकाज में उत्कृष्टता लानी होगी: बर्नहम

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने पहले संबोधन में नेतृत्व में उत्कृष्टता, बेहतर शासन और व्यवस्था में निर्णायक बदलाव का वादा करते हुए नई सरकार की प्राथमिकताएं सामने रखीं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने देश के नए नेता के रूप में अपने पहले संबोधन में कहा कि नेताओं को अपने आचरण और कामकाज में ‘‘उत्कृष्टता लानी होगी।’’

बर्नहम ने ऐसी व्यवस्था में ‘‘निर्णायक बदलाव’’ लाने का वादा किया, जिसके बारे में उनका कहना है कि 1980 के दशक से वह गलत दिशा में चली गई है।

ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा औपचारिक रूप से नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने के कुछ ही समय बाद बर्नहम ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर यह संबोधन दिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।