धतकीडीह तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर के धतकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhatkidih Pond Unidentified Body found: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह तालाब में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब में शव तैरता देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला।

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। पुलिस ने पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण और परिस्थितियों का पता चल सकेगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।