केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने किये बदरीनाथ के दर्शन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जोशीमठ (चमोली): केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आज यहां भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।

डॉ. निशंक अपनी बेटी डॉ. आरुषि निशंक एवं स्वामी यतीश्वरानंद महाराज के साथ हेलीकाप्टर से बदरीनाथ पहुंचे। यहां भगवान श्री हरि नारायण के दर्शन पूजन कर विश्व शान्ति एवं विश्व को कोविड महामारी से मुक्ति की कामना की।

यहां पहुंचने पर देवस्थानम बोर्ड के प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी आचार्य भुवन उनियाल, एसडीएम अनिल कुमार चन्याल, थानाध्यक्ष सतेन्द्र नेगी और नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने उनकी आगवानी की।

बदरीनाथ में डॉ. निशंक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सांसद प्रतिनिधि किशोर पंवार, जोशीमठ पालिका सभासद नितिन ब्यास, महामंत्री नितेश चौहान, बदरीनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष अरविंद शर्मा आदि प्रमुख हैं।

Share This Article