UP Police Constable Result 2026 जारी: 32,679 पदों के लिए रिजल्ट घोषित, जानें कैसे करें चेक और आगे की प्रक्रिय

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,679 कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

 

पीडीएफ में जारी परिणाम

 

भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 को पीडीएफ प्रारूप में प्रकाशित किया है। लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होना होगा, जिनमें दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल हैं।

 

रिजल्ट कैसे देखें

 

अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें। यहां UP Police Bharti Result 2026 लिंक का चयन करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

 

आगे क्या होगा

 

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इन चरणों की विस्तृत तिथि और कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे।

 

पीएसटी के मानक

 

शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित शारीरिक मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा। महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीने का न्यूनतम 5 सेंटीमीटर तक फैलाव आवश्यक निर्धारित किया गया है।

Share This Article