भारत

रेल दुर्घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया शोक व्यक्त

नई दिल्ली: US President जो बाइडेन (Joe Biden) ने भारत में हुई दुखद रेल दुर्घटना (Train Accident) पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच गहरे संबंध हैं और भारत के साथ अमेरिकी जनता भी इस दुर्घटना पर दुखी है।रेल दुर्घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया शोक व्यक्त US President Joe Biden expressed grief over the train accident

अमेरिका के लोग भारत के लोगों के साथ

व्हाइट हाउस (White House) की ओर से जारी एक शोक संदेश में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “भारत में भयावह ट्रेन दुर्घटना (Train Accident) की दुखद खबर से जिल (उनकी पत्नी) और मैं हतप्रभ हैं।

हमारी प्रार्थनाएं अपने प्रियजनों को खोने वालों और भयानक घटना के घायलों के साथ हैं।

अमेरिका और भारत परिवार और संस्कृति के संबंधों में निहित गहरे बंधन साझा करते हैं। यह बंधन दो राष्ट्रों को एकजुट करते हैं।

इस घड़ी में अमेरिका के लोग भारत के लोगों के साथ शोक में हैं। हालात से उबरने के प्रयास जारी है और हमारी संवेदनाएं भारत के लोगों के साथ हैं।रेल दुर्घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया शोक व्यक्त US President Joe Biden expressed grief over the train accident

1000 से अधिक घायल

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को ओडिशा (Odisha) के बालसोर में हुई रेल दुर्घटना में करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं 1000 से अधिक घायल हैं। दुर्घटना पर दुनियाभर के नेताओं के शोक संदेश प्राप्त हो रहे हैं। कल प्रधानमंत्री ने इन देशों के लिए आभार प्रगट किया था।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker