अब सुनिए जरा इनकी, हिंदू का मकान हिंदू और मुस्लिम का मकान खरीदे मुस्लिम …

इस पर कड़ाई से रोक लगाई जानी चाहिए, सरकार से मांग करूंगी कि हिंदू का मकान हिंदू और मुस्लिम का मकान मुस्लिम ही खरीदे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कानपुर: उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर की मेयरप्रमिला पांडेय (Kanpur Mayor Pramila Pandey) ने विवादित बयान दिया है।

उन्होंने कहा है कि सरकार से मांग करूंगी कि हिंदू का मकान हिंदू (Hindu) और मुस्लिम (Muslim) का मकान मुस्लिम ही खरीदे, ऐसा कानून बनाया जाए।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय (Pramila Pandey) ने कहा कि मंदिरों में कब्जों को लेकर मुस्लिमों की मानसिकता बेहद खराब है। इस पर कड़ाई से रोक लगाई जानी चाहिए। सरकार से मांग करूंगी कि हिंदू का मकान हिंदू और मुस्लिम का मकान मुस्लिम ही खरीदे।

कब्जा धारकों को बुलाकर लगाई कड़ी फटकार

मेयर ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद की शिकायत पर कानपुर के मुंशीपुरवा पहुंची। यहां पर हनुमान मंदिर के चारों ओर अवैध कब्जों को देखकर उनका पारा चढ़ गया। यहां 5 मकान मंदिर की तरफ बड़ा छज्जा और खिड़कियां खोले हुए थे।

उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की मूर्ति के पास ही रोजाना कूड़ा फेंका जा रहा था। महापौर ने सभी कब्जा धारकों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई।

मंदिरों को कब्जामुक्त कराकर रहूंगी

वहीं, पास ही स्थित नगर निगम पार्क (Municipal Park) में अवैध तरीके से मुंशीपुरवा धर्मशाला कैंपस में 2 मंजिला मकान बना लिया था।

महापौर ने कहा, ”कानपुर में 125 मंदिर चिह्नित किए गए थे, जिस पर पूरी तरह से मुस्लिमों के अवैध कब्जे मिले। मंदिरों (Temples) को कब्जामुक्त कराकर रहूंगी। जमीनों पर अवैध कब्जे पूरी तरह से खाली होने चाहिए।”

Share This Article