उत्तरकाशी में केदारताल ट्रेक पर एक और लापता व्यक्ति का शव मिला

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के बाद लापता 8 ट्रेकर्स में से 7 के शव बरामद, एसडीआरएफ और निम की टीम अंतिम लापता की तलाश में जुटी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रैक पर करीब 4,000 मीटर की ऊंचाई पर भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण करीब एक सप्ताह पहले लापता हुए आठ पर्वतारोहियों (ट्रेकर) में से सात के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) से मिली जानकारी के अनुसार, केदारताल ट्रैकिंग क्षेत्र में आधार शिविर बनाकर तलाशी अभियान चला रहे राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की 10 सदस्यीय पर्वतीय बचाव टीम (एमआरटी) को बृहस्पतिवार को तीन शव मिले। इससे पहले, टीम को मंगलवार और बुधवार को चार शव मिले थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।