कोकर डिस्टिलरी पुल के पास बने मार्केट के फर्स्ट फ्लोर पर जल्द शुरू होगा सब्जी बाजार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kokar Distillery Bridge Market : राजधानी Ranchi के कोकर (Kokar) और लालपुर (Lalpur) सहित आसपास के इलाकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना।

कोकर डिस्टिलरी पुल के पास मटन-चिकेन मार्केट के पहले तल पर मई के दूसरे पखवाड़े में सब्जी बाजार (Vegetable Market) चालू हो जाएगा।

शेडयुक्त बाजार का निर्माण रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) तेजी से करा रहा है। इस पर 79 लाख रुपए खर्च होंगे।

गौरतलब हो कि लालपुर सब्जी बाजार (Lalpur Vegetable Market) के कारण लग रहे जाम को लेकर आपके मीडिया में आई खबर के बाद निगम के पदाधिकारी हरकत में आए और निरीक्षण करके पहले तल पर काम पूरा कर दुकानदारों को शिफ्ट करने का निर्देश दिया था।

बाजार तैयार करने के लिए मार्केट के पहले तल पर पहले से तैयार पिलर पर चारों ओर से लोहे का फ्रेम लगाने का काम पूरा हो गया है। अब इसके ऊपर लोहे की चादर से तैयार एस्बेस्टस की शीट लगाने का काम शुरू होगा।

Share This Article