Latest Newsझारखंडएनीमिया को ले खूंटी में ग्रामीणों को किया जागरूक

एनीमिया को ले खूंटी में ग्रामीणों को किया जागरूक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: एनीमिया मुक्त खूंटी अभियान के तहत मंगलवार को तोरपा व कर्रा प्रखंड में विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान तोरपा व कर्रा प्रखंड के विभिन्न ग्रामों में जांच शिविर का आयोजन कर उचित उपचार भी सुनिश्चित कराया गया।

कर्रा प्रखंड के छोटा उडीकेलए हंसबेडा व अमजोरा ग्राम तथा तोरपा प्रखंड के केन्डटालीए पाईरा एवं पंडरिया में शिविर लगाया गया।

एनीमिया बीमारी से बचाव के लिए दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं ताकि ससमय एनिमिया की रोकथाम की जा सके।

इस दौरान महिलाओं और किशोरियों की जांच कर खून की कमी और उसके दुष्परिणाम से बचाव के लिए शरीर में आयरन के अवशोषण में सहायक विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करने व पौष्टिक आहार ग्रहण करने के संबंध में जागरूक किया गया।

इस दौरान चिकित्सकों ने बताया कि एनीमिया के परिणामस्वरूप शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं या शिथिल लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होती है।

इससे शरीर के अंगों में ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है।

जब शरीर के रक्त की लाल कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन नामक पदार्थ का स्तर सामान्य से नीचे हो जाता है तो उस अवस्था को एनीमिया के नाम से जाना जाता है।

ज्ञात हो कि खूंटी जिले के सभी प्रखंडों में एनीमिया जांच शिविर लगाए जाएंगे।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...