हजारीबाग में रेलवे स्टेशन के बीच बने नाले में मिली युवक की लाश

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: बरकट्ठा थाना क्षेत्र स्थित चलकुशा थाना पुलिस ने चैबे व बरियौन रेलवे स्टेशन के बीच बने नाला में एक युवक का शव बरामद किया है।

शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेज दिया है।

शव मिलने की सूचना संध्या करीब चार बजे की है। ग्रामीणों ने नाले में युवक की शव होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी थी।

इस बाबत चलकुशा थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी ने आशंका जताते हुए बताया कि युवक के साथ पहले मारपीट की गई होगी, उसके बाद सर पर वार का उसकी हत्या कर दी गई होगी।

बताया कि उसके हाथ पैर टूटे हुए पाए हैं, जो मारपीट की पुष्टि कर रही है। बताया कि घटनास्थल के समीप खून के छींटे बिखरे पड़े हैं।

Share This Article