


रांची: शराब घोटाला मामले में फंसे राज्य सरकार के चर्चित IAS अधिकारी विनय चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद उन्होंने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान दे दिया है. कार्मिक एवं प्रशासनिक राजभाषा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले आईएएस अधिकारी विनय चौबे को निलंबन से मुक्त करने का आदेश दिया गया था जिसके बाद गुरुवार को उन्होंने योगदान दिया है.





गौरतलब है कि विनय चौबे पिछले दिनों एक केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए थे. उन्हें शराब घोटाला मामले में एसीबी की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने निलंबित किया था. उन पर शराब घोटाले में मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों के साथ मिलकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है.
