भोपाल: मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में पक्षियों के कारण होने वाली बिजली ट्रिपिंग की समस्या को कम करने के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने बिजली टावरों पर विशेष ‘बर्ड गार्ड’ और ‘बर्ड एक्सक्रेटा प्रिवेंटर’ लगाए हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तोमर ने बताया कि रीवा, सतना, पन्ना, सीधी और सिंगरौली जिलों के पक्षी-संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरने वाली 132 केवी और 220 केवी लाइनों के टावरों पर ‘बर्ड फ्लाइट डायवर्टर’, ‘बर्ड गार्ड’ और ‘बर्ड एक्सक्रेटा प्रिवेंटर’ लगाए गए हैं। इससे पक्षियों के कारण होने वाली ट्रिपिंग लगभग शून्य हो गई है।



