विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था और 90 सीटों वाली विधानसभा में उसके 54 उम्मीदवार विजयी हुए थे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Vishnu Dev Sai : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) को सौंपने का फैसला किया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था और 90 सीटों वाली विधानसभा में उसके 54 उम्मीदवार विजयी हुए थे।

उसके बाद से ही राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी चर्चाएं जोरो पर थी।

राज्य के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं विष्णु देव

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित मुख्यमंत्री चयन के लिए तय की गए तीन सदस्य रायपुर पहुंचे और उन्होंने विधायकों से एक-एक कर बातचीत करने के बाद बैठक भी की।

पर्यवेक्षकों और विधायकों की बैठक के बाद विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हुआ है।

भाजपा ने राज्य में बड़ा आदिवासी कार्ड (Tribal Card) खेला है। विष्णु देव राज्य के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और कई बड़ी जिम्मेदारियां का निर्वहन कर चुके हैं।

Share This Article