झारखंड

रांची में 11.97 लाख मतदाताओं का Voter card आधार से लिंक

रांची: रांची जिले में 23.32 लाख में से 11.97 लाख मतदाताओं (Ranchi Voters) का वोटर कार्ड आधार से लिंक (Voter Card Aadhar Link) हुआ है। बीते एक अगस्त से झारखंड में मतदाता पहचान पत्र को आधार नंबर से जोड़ने का काम शुरू हो गया था।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में झारखंड में इसकी शुरुआत की गई थी। Jharkhand में वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने के मामले में रांची जिला अंतिम स्थान पर है। वहीं, पहले स्थान पर सिमडेगा जिला है।

आधार कार्ड से Voter ID को लिंक करने के मामले में झारखंड देश के Top Ten States में शामिल हो गया है।

लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है

राज्य में अब तक एक करोड़ 70 हजार से अधिक मतदाताओं ने अपनी वोटर आईडी आधार से लिंक करा ली है।

रांची जिला प्रशासन (Ranchi District Administration) की ओर से वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए अलग-अलग तिथियों को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप भी लगाया गया था। मतदाताओं को आधार से लिंक करने के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker