Corona के वैश्विक मामले बढ़े, 37.21 करोड़ से ज्यादा हुए केस

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: दुनिया भर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 37.21 करोड़ हो गए है। इस महामारी से अब तक कुल 56.5 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं जबकि 9.94 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा की है।

रविवार की सुबह नए अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 372,107,746, 5,656,925 और 9,941,916,606 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 74,213,736 और 883,864 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोरोना के 40,858,241 मामले हैं जबकि 493,198 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 25,256,198 मामले हैं जबकि 626,870 लोगों की मौत हुई हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे देश फ्रांस (18,928,572), यूके (16,519,733), तुर्की (11,438,476), रूस (11,427,009), इटली (10,821,375), स्पेन (9,779,130), जर्मनी (9,667,632), अर्जेटीना (8,313,614), ईरान (6,293,695) और कोलंबिया (5,816,462) हैं।

जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें रूस (322,135), मैक्सिको (303,776), पेरू (204,769), यूके (156,137), इटली (145,914), इंडोनेशिया (144,261), कोलंबिया (133,292), ईरान (132,333), फ्रांस (131,449), अर्जेटीना (120,836), जर्मनी (117,673), यूक्रेन (106,373) और पोलैंड (104,636) शामिल हैं।

Share This Article