अमेरिका के डेनवर में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वॉशिंगटन: अमेरिका के डेनवर में सोमवार रात हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि बाद में पुलिस ने हमलावर को ढेर कर दिया है।

डेनवर के पुलिस अध्यक्ष पॉल एम पाजेन ने बताया कि यह छुट्टियों का मौसम है और इस समय इस तरह की घटनाएं हमारे समुदाय के लिए आम बात नहीं है।

अमेरिका में इससे पहले भी गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले भी देश के कई इलाकों में गोलीबारी से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है।

Share This Article