
कोलकाता : बंगाल में एक महीने के भीतर 14 बंद जूट मिलें फिर से शुरू हो गई हैं। इससे हजारों श्रमिकों को दोबारा रोजगार मिला है और उनके घरों में खुशियां लौट आई हैं। मिलें खुलने से श्रमिकों के साथ उनके परिजनों ने भी राहत की सांस ली है। श्रम विभाग के मुताबिक, कई मिलों में उत्पादन शुरू हो चुका है, जबकि कुछ में मरम्मत का काम अंतिम चरण में है। वहीं, जगदल, एम्पायर एमको, भारत और लुमटेक्स जूट मिल भी जल्द उत्पादन शुरू कर सकती हैं। सरकार का कहना है कि जूट उद्योग को फिर से मजबूत बनाने और अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

