झारखंड में यहां प्रेमी को पाने के लिए पत्नी ने पति को बेरहमी से मार डाला, गिरफ्तार

News Desk
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: पहले पति को छोड़ दिया, फिर प्रेमी (Lover) को पाने के लिए अपने पति को ऐसे खौफनाक तरीके से मार डाला कि इसके बारे में सुनने वाले की रूह कांप जाए।

यह कहानी भले ही आपको फिल्मी लग रही हो, लेकिन यह एक सच्ची घटना है पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के हमीदगंज मोहल्ले की।

हत्या आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस सनसनीखेज मामले में पलामू पुलिस (Palamu Police) ने हत्या की आरोपी पत्नी राधिका देवी और उसके प्रेमी एजाज उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। राधिका पर हत्या का आरोप है,, जबकि एजाज को हत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल, राधिका देवी पर अपने पति रबिन्द्र सिंह की तड़पा-तड़पा कर हत्या करने का आरोप लगा है।

मंगलवार (5 जून) को ये खबर सामने आई थी कि राधिका देवी ने अपने पति रबिन्द्र सिंह की गर्म दूध से जलाकर हत्या कर दी है, लेकिन पूरे मामले के अनुसंधान के बाद पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी मिली, जिसके बाद राधिका और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एक साल से प्रेमी से था संबंध

मेदिनीनगर शहर थाना के प्रभारी अरुण कुमार महथा ने बताया कि दोनों के बीच एक वर्ष से प्रेम संबंध था। एजाज राधिका से शादी करना चाहता था, लेकिन राधिका ने उसे ऐसा करने से फिलहाल रोक दिया था। इसी दौरान दोनों के बीच सहमति बनी कि रबिन्द्र सिंह को रास्ते से हटाना है।

एक बार गला दबाने से नहीं हुई मौत, तो दूसरी बार गला दबाया

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि राधिका देवी ने सबसे पहले शराब के नशे में चूर अपने पति के ऊपर खौलता दूध डाल दिया। उसके बाद घर में मौजूद एक कपड़े से उसका गला दबाया। पति को मरा हुआ समझकर राधिका देवी ने उसे कमरे में ही छोड़ दिया।

रात रबिन्द्र सिंह कमरे में पड़ा रहा। उसकी पत्नी राधिका को लग रहा था कि उसके पति की मौत हो गई है। सुबह रबिन्द्र सिंह जैसे ही होश में आया। वह चिल्लाने लगा, जिसके बाद पड़ोसी उसके घर पहुंच गए।

पड़ोसियों के आने के बाद राधिका देवी लोक–लाज से अपने पति को इलाज कराने के लिए एक निजी अस्पताल ले गई। मगर निजी अस्पताल वालों ने उसे कहीं और ले जाने के लिए कहा, जिसके बाद राधिका देवी अपने पति रबिन्द्र सिंह को MMCH लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MMCH के डॉक्टरों के अनुसार घर से अस्पताल ले जाने के क्रम में दोबारा रबिन्द्र सिंह की गला दबाई गई। MMCH में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम के लिए शव को रिम्स (RIMS) रेफर कर दिया था।

26 वर्षीय राधिका ने एक साल पहले की थी 55 वर्षीय रबिन्द्र सिंह के साथ शादी

एक साल पहले 26 वर्षीय राधिका देवी ने 55 वर्षीय रबिन्द्र सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। इससे पहले राधिका देवी की शादी गढ़वा के रंका का के रहने वाले मोहन राम के साथ हुई थी।

मोहन राम ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था, जिसके कारण राधिका ने उसे छोड़ दिया। मोहन और राधिका के तीन बच्चे भी थे जो फिलहाल मोहन के पास ही रहते हैं। राधिका के दूसरे पति रबिन्द्र सिंह उसे काफी जेवरात देता था। उसके घर से भारी मात्रा में जेवरात भी बरामद हुए हैं।

रविंद्र सिहं की चाची ने उसे पाला-पोस कर बड़ा किया था

दरअसल, रबिन्द्र सिंह को उसके चाची ने पाल-पोस कर बड़ा किया था। उसके माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। राधिका के साथ शादी का परिजनों ने विरोध भी किया था।

रबिन्द्र सिंह राधिका को लेकर परिवार से अलग मेदिनीनगर के हमीदगंज में किराया के मकान में रहता था।

राधिका और एजाज एक उर्स मेला में एक-दूसरे के संपर्क में आए थे, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ था। दोनों के बीच एक वर्ष से शारीरिक संबंध भी था।

Share This Article