रांची में पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के बुंडू थाना (Bundu Police Station) क्षेत्र डामारी गांव में हुई हत्या (Murder) मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

SDPO अजय कुमार ने रविवार को बताया कि गत शुक्रवार की रात अशोक महतो ने पत्नी सुनीता देवी की धारदार हथियार (Weapon) से मारकर हत्या कर दी थी।

कुछ दिनों पहले से मानसिक रूप से बीमार था

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित (Accused) को गिरफ्तार किया।

दूसरी ओर इस मामले में आरोपित अशोक महतो के पिता का कहना है कि अशोक कुमार कुछ दिनों पहले मानसिक रूप से बीमार था। उसका रिनपास में इलाज भी हुआ है।

Share This Article