बीआईटी मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए 50% सीटें आरक्षित, जानें कैसे मिलेगा लाभ

बीआईटी मेसरा में झारखंड के छात्रों के लिए 50% सीटें फिर होंगी आरक्षित, सरकार ने अगले सत्र से होम-स्टेट कोटा बहाल करने की पहल शुरू कर दी है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बीआईटी मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए 50% सीटें आरक्षित करने हेतु उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने पहल शुरू कर दी है। रांची स्थित बीआईटी मेसरा में अगले शैक्षणिक सत्र (2026-27) से राज्य के विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। इस संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की अपर सचिव मंजू कुमारी ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि सरकार अगले सत्र से यह आरक्षण सुनिश्चित करेगी। केंद्र सरकार के जोसा (JoSAA) 2026 के तहत संस्थान में इस साल राज्य के विद्यार्थियों के लिए 50% होम-स्टेट कोटा समाप्त कर दिया गया था और ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर नामांकन लिया गया था। संस्थान और राज्य सरकार के बीच हुआ समझौता दो साल पहले समाप्त हो जाने और इसका नवीनीकरण न हो पाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी।

अब विभाग ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है कि ऑल इंडिया मेरिट में झारखंड के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखकर सम्यक विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया जा रहा है। सरकार इस मामले में बीआईटी मेसरा की सभी नियमित कमियों को सहायता अनुदान देकर दूर करने पर भी विचार कर रही है। विधायक सुरेश कुमार बैठा द्वारा जानकारी मांगे जाने पर विभाग ने आश्वस्त किया है कि विचार-विमर्श के बाद इस मसले पर अंतिम फैसला लेकर अगले सत्र से राज्य के छात्रों का 50% कोटा बहाल कराया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।